28-Dec-2023 08:32 PM
3725
रांची, 28 दिसंबर (संवाददाता) झारखंड में
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य के भ्रष्टाचार की चर्चा केवल प्रदेश तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसकी गूंज पूरे देश में है।
श्री मरांडी ने आज यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में राज्य सरकार के 4 वर्षो की विफलताओं को उजागर करते हुए आरोप-पत्र के विमोचन के बाद हेमंत सोरेन सरकार पर आरोपों की बौछार की। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने इन 4 वर्षो में कोई लीगल काम किया ही नहीं किया, बल्कि सारा इलीगल काम किया है। उन्होंने कहा कि इडी की छापेमारी और आईटी रेड में कांग्रेस के सांसद के यहां से करोड़ों की नगदी बरामद होती है। यह मोदी जी की सरकार है, जनता से लूटी गई पाई-पाई भ्रष्टाचारियों को लौटानी होगी।
श्री मरांडी ने इस दौरान जहां हेमंत सरकार की विफलताओं पर जमकर हमला बोला वहीं झारखंड में अब तक भाजपा की रही तीनों सरकारों और पिछले 9 सालों में केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा देश और झारखंड के संदर्भ में किए उल्लेखनीय कार्यों को विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि झारखंड की वर्तमान हेंमत सोरेन सरकार फाईल, फोल्डर और बाॅस वाली सरकार है। आरोप-पत्र के पहले पेज पर नोटों का बंडल और कांग्रेस सांसद धीरज साहू के यहां से पैसों की बरामदगी के दौरान प्रधानमंत्री के द्वारा किया गया ट्वीट डालकर इस लूटेरी सरकार के चाल, चरित्र और चेहरे को सामने लाने का प्रयास किया गया है। ताकि देश और राज्यवासी इस सरकार के असली चेहरे को देख सके। जनता को यह देखना और समझना बहुत जरूरी है।...////...