हिमाचाल में भारी बारिश का अलर्ट, राहत व बचाव कार्य जारीः सुक्खू
22-Jul-2023 06:41 PM 5804
शिमला, 22 जुलाई (संवाददाता) हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा है कि प्रदेश को आपदा की वजह से आठ हज़ार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। ऐसे में विपक्ष सरकार पर निराधार आरोप लग रहे हैं। यह वक्त राजनीति का नहीं है, बल्कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को भी उनके साथ दिल्ली चलकर राहत राशि की किस्त के लिए केंद्र सरकार के पास चलना चाहिए ताकि प्रदेश को राहत मिल सके। श्री सुक्खू ने कहा कि शिमला जिले के चिड़गांव की उपतहसील जांगला डिसवाणी पंचायत के जगोटी में बादल फटने से स्थानीय लैला खड में बाढ़ आ गई। बादल फटने से एक ढाबा भूस्खनल की चपेट में आ गया। इसमें रह रहे तीन लोग मलबे में दबकर लापता हो गए हैं। शनिवार सुबह हुई घटना के बाद स्थानीय प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेक्यू शुरू कर दिया है। बादल फटने से इलाके में भारी नुकसान होने की आशंका है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^