हिमाचल: कर्मचारियों व पेंशनरों को मिलेगा चार प्रतिशत मंहगाई भत्ता
11-Oct-2024 07:57 PM 6695
शिमला, 11 अक्टूबर (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को प्रदेश के कर्मचारियों तथा पेंशनरों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि गंभीर वित्तीय स्थिति के बावजूद प्रदेश सरकार हमेशा कर्मचारियों की हितैषी रही है। श्री सुक्खू आज यहां पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों को एक जनवरी, 2023 से देय मंहगाई भत्ते की चार प्रतिशत किस्त देने की घोषणा की। इससे प्रदेश के एक लाख 80 हजार कर्मचारी और एक लाख 70 हजार पेंशनर लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि मंहगाई भत्ता देने से राजकीय कोष पर लगभग 600 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^