हिमाचल में 1850 नौकरियां छीन ली, योद्धाओं के साथ धोखा: बिंदल
02-Oct-2023 06:55 PM 5553
शिमला, 02 अक्टूबर (संवाददाता) हिमाचल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि 1850 युवकों को नौकरी से निकालने की कड़े शब्दों में भर्त्सना करती है और प्रदेश की सरकार से मांग करती है कि इन सभी को अविलंब नौकरी पर लें। श्री बिंदल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सत्ता प्राप्ति के लिए बेरोजगार युवकों को झूठी गारंटियां दी और घर घर में जाकर घोषणा की कि कांग्रेस की सरकार बनते ही एक लाख बेरोजगारों को सरकारी नौकरी देंगे। उसकी व्याख्या की कि हिमाचल प्रदेश में 67 हजार पद खाली हैं और 33 हजार पद हम नए सृजित करेंगे। इस प्रकार एक लाख बेरोजगारों को पहली कैबिनेट में सरकारी नौकरी देंगे। यह गारंटी वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू, वर्तमान उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी व सभी कांग्रेस के नेताओं ने घर घर जाकर दी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^