हिमाचल में आचार संहिता का खुला उल्लंघन: जयराम
18-Jun-2024 07:32 PM 1401
हमीरपुर, 18 जून (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि इस समय प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू है और देहरा में ही चुनाव हो रहे हैं इसके बाद भी देहरा में एसपी ऑफिस और पीडब्ल्यूडी का डिवीज़न खोला जा रहा है। इनको लेकर इस तरह की घोषणा की जा रही है। यह खुलेआम आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। श्री ठाकुर ने मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री को देहरा की स्थिति पता है। कांग्रेस वहाँ से बुरी तरह हारने वाली है। ऐसे में मुख्यमंत्री द्वारा जानबूझकर ऐसा हथकंडा अपनाया जा रहा है। हर चुनाव की तरह इस बार भी चुनाव में लोगों को धोका करने की कोशिश की जा रही है। लोकसभा के चुनाव से साफ़ हो गया है कि प्रदेश के लोगों ने सरकार को, कांग्रेस को, मुख्यमंत्री और मंत्रियों को नकार दिया है। इसलिए कांग्रेस के इस तरह के हथकंडे काम नहीं आयेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^