हिमाचल में जल्द बिखर जाएगी कांग्रेसः बिक्रम ठाकुर
12-Dec-2023 07:56 PM 4600
शिमला, 12 दिसंबर (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार ने एक साल का कार्यकाल पूरा करने पर कांगड़ा में जश्न मनाया है। भाजपा हालांकि लगातार सरकार पर हमलावर रही है। भाजपा सरकार में मंत्री रहे बिक्रम ठाकुर ने कांग्रेस की एकता पर भी सवाल खड़े करके कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस जल्दी ही टूट कर बिखरने वाली है। श्री ठाकुर ने इस दौरान केंद्र से मदद न मिलने के सरकार के दावों को झूठ करार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी हिमाचल में होने के बावजूद भी प्रदेश सरकार के एक साल के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुई। केंद्रीय नेताओं का सरकार के एक साल के कार्यक्रम में शामिल न होना सरकार की विफलता का संकेत है। प्रदेश सरकार एक साल के कार्यकाल में अपनी गारंटीयां पूरी नहीं कर पाई। उन्होंने इस दौरान कांग्रेस के जल्द ही टूट कर बिखरने की भी दावा कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हालत पतली है और यह जल्द ही टूट कर बिखरने वाली है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^