हिमाचल में जनरल स्टोर में लगी आग, 30 लाख का नुकसान
14-Nov-2023 07:16 PM 3926
शिमला, 14 नवंबर (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के हराबाग में देर रात शॉर्ट सर्किट होने से एक जनरल स्टोर आग की भेंट चढ़ गया। जिस कारण जनरल स्टोर के मालिक जागेश्वर सिंह का करीब 30 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। पुलिस से जानकारी के अनुसार सोमवार शाम हराबाग क्षेत्र में लक्की जनरल स्टोर में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^