हिमाचल में सड़क से नीचे लुढ़का टिप्पर, दो की मौत
26-Jan-2024 07:36 PM 8410
शिमला, 26 जनवरी (संवाददाता) गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जनपद में दर्दनाक हादसा हुआ है, इसमें दो लोगों की मौत हो गई। उपमंडल संगडाह के रजाना में एक टिप्पर खाई में लुढ़क गया। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब 10 बजे माइना से रजाना की तरफ जा रहा टिप्पर देखते ही देखते बाजार से थोड़ा पहले टटियाना नामक स्थान पर सड़क से नीचे जा गिरा। तुरन्त ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे। 108 एंबुलेंस को भी सूचित किया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^