हिमाचल में सेब को किलो के हिसाब से बेचा, जिसके दूरगामी परिणाम मिलेंः ठाकुर
28-Dec-2023 07:00 PM 8006
शिमला, 28 दिसंबर (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गुरुवार को कहा कि राज्य में आई भारी आपदा से क्षेत्र की अधिकतर सड़कों को नुकसान हुआ था। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सहयोग से इन सड़कों को बहाल कर सेब सीजन का सफल निष्पादन किया गया। श्री ठाकुर ने कहा कि बागवानों के हितों के अनुरूप इस वर्ष सेब को किलो के हिसाब से बेचा गया, जिसके दूरगामी परिणाम हमें देखने को मिलेंगे। बागवानों को फुफुंदनाषक एवं कीटनाशक में मिलने वाली सब्सिडी को भी बहाल किया गया। वही समर्थन मूल्य में सर्वाधिक डेढ़ रुपए की बढ़ोतरी की गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^