हिमाचल में 'शौचालय कर' लगाने का कोई प्रस्ताव नहीं : सुक्खू
05-Oct-2024 12:07 AM 8812
नयी दिल्ली/शिमला 04 अक्तूबर (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश में शौचालय पर टैक्स लगाने के विवाद को आधारहीन बताते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार की इस तरह की कोई योजना नहीं है। श्री सुक्खू ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों से कहा कि हिमाचल में ‘शौचालय कर’ लगाने के दावे बेबुनियाद हैं और प्रदेश सरकार में ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। उनका कहना था कि राजनीतिक लाभ के लिए इस तरह के बेतुके और आधारहीन बयानबाजी की जा रही है जिससे परहेज किया जाना चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^