हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा के साथ कोई झगड़ा नहीं-सुक्खू
06-Dec-2023 11:19 PM 5744
शिमला, 06 दिसंबर (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को कहा कि प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष रानी प्रतिभा सिंह और उनकी सरकार के बीच कोई झगड़ा नहीं है और दोनों राज्य में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए एक ही लाइन पर चल रहे हैं। श्री सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुश्री सिंह द्वारा सोमवार को प्रदेश कांग्रेस को अपनी ही पार्टी की सरकार द्वारा नजरअंदाज करने और 11 दिसंबर को धर्मशाला में होने वाली एक साल की जश्न रैली को विश्वास में नहीं लेने के बयान पर पलटवार करते हुए उन्हें आड़े हाथों लिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^