हिमाचल प्रदेश में मची तबाही को लेकर दुखी है कंगना रनौत
17-Aug-2023 07:37 PM 7536
मुंबई, 17 अगस्त (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत भारी बारिश से हिमाचल प्रदेश में मची तबाही को लेकर दुखी है।हिमाचल प्रदेश में लोगो को भारी बारिश और बाढ़ का सामना करना पड़ा है, जिससे बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। कंगना रनौत इससे बेहद दुखी है।कंगना खुद हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, हिमाचल प्रदेश में लोग आपदा का सामना कर रहे हैं और भारी बारिश और बाढ़ का कोई अंत नहीं है, हर जगह पहाड़ खिसक रहे हैं। यहां कई दिनों से बिजली और पानी नहीं है, पूरी व्यवस्था चरमरा गई है। मेरा दिल पहाड़ के लोगों के साथ है, और मैं लगातार उनकी भलाई के लिए प्रार्थना कर रही हूं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^