हिमाचल सरकार सड़कों के निर्माण, रखरखाव को दे रही सर्वाेच्च प्राथमिकता : सिंह
04-Jul-2024 08:47 PM 8004
शिमला, 04 जुलाई (संवाददाता) लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि राज्य सरकार सड़कों के निर्माण, इनके रखरखाव को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है। बरसात के कारण सड़कों में पानी की निकासी बेहतर ढंग से हो इसके लिए विभाग को विशेष ध्यान देने को कहा गया है। श्री सिंह ने गुरुवार को नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी हरदीप सिंह बाबा के पक्ष में कवारणी, नण्ड, भोणी जोहड़ी, स्वारघाट, परोठ, रतवाड़ी, मितियां एवं कोहड़ी में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नालागढ़ का यह क्षेत्र ओद्योगिक विकास के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हमेशा ही विकास की राजनीति की है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि उन्होंने प्रदेश में विधानसभा उप चुनाव थोप कर प्रदेश के विकास को विराम लगाया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^