हिंदी भाषा के संरक्षण और विकास में हिंदी कवियों और साहित्यकारों का अहम योगदान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
20-Oct-2024 12:00 AM 949

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हिंदी भाषा प्रदेश के कोने-कोने में विभिन्न बोलियों के रूप में बोली जाती है। प्रदेश के बाहर भी मध्यप्रदेश के निवासियों द्वारा सरलता और परिष्कृत उच्चारण के साथ हिंदी बोली जाती है। हिंदी भाषा का पर्याप्त विकास मध्यप्रदेश में हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुक्कुट भवन में हिंद युग्म उत्सव के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हिंदी भाषा के संरक्षण और विकास में हिंदी भाषा के साहित्यकारों और कवियों का अहम योगदान हैं। उन्होंने कवि प्रदीप, पद्म भूषण शिवमंगल सिंह सुमन, हजारी प्रसाद द्विवेदी और पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के हिंदी भाषा में योगदान को स्मरण कर उन्हें नमन किया।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^