हिंदू बेटियों की हत्या करने के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई हो: साक्षी महाराज
06-Dec-2022 07:55 PM 6947
फिरोजाबाद 06 दिसंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के जसराना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद साक्षी महाराज ने लव जिहाद की निंदा करते हुए कहा कि हिंदू बेटियों के साथ निर्दयता और हत्या करने वालों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई होनी चाहिए। श्री साक्षी महाराज आज यहां जसराना क्षेत्र में पाढम में अग्निकांड पीड़ित रमन कुमार के परिवार को सांत्वना देने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए यह बात कही। उन्होंने दवा किया कि मैनपुरी लोकसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की प्रचंड जीत होगी। उन्होंने कहा कि मैनपुरी में इस बार कमल खिलेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^