हिंदू जाति ने कभी किसी धर्म संस्कृति पर आक्रमण नही किया,हिंदू कभी हिंसक नही :बाबूलाल मरांडी
02-Jul-2024 11:59 PM 5254
रांची,02जुलाई (संवाददाता) झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज कांग्रेस पार्टी पर बड़ा निशाना साधा। श्री मरांडी ने आज गिरिडीह स्थित अपने आवास पर आयोजित सम्मेलन में कहा कि कल लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हिंदुओं के संबंध में असंवैधानिक , घोर निंदनीय बयान दिया है।कहा कि राहुल गांधी को सड़क और सदन में अंतर की समझ ही नही है। वे 2004 से सदन के सदस्य हैं इसलिए ये उनकी नादानी नही बल्कि एक सोची समझी साजिश है।एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से असंसदीय आचरण की अपेक्षा जनता नही करती है । बहुत कुछ देख सुनकर भी सीखा जाता है।लेकिन कांग्रेस पार्टी अपने आदत से लाचार है। लोकतंत्र की हत्या की साजिश करना, संसदीय मर्यादाओं को चोट करना इनके चाल चरित्र का हिस्सा है। राहुल गांधी ने पहले भी अपनी ही सरकार के कैबिनेट के फैसले को चौराहे पर फाड़कर अपनी बुद्धि का परिचय दे दिया है। कांग्रेस के पी चिदंबरम ,सुशील कुमार शिंदे जैसे नेता भी हिंदू को आतंकवादी बता चुके हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^