हिन्दुओं को एक सूत्र में पिरोने का काम करेंगे: चंपत राय
21-Jan-2023 10:59 PM 5041
कानपुर 21 जनवरी (संवाददाता) विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के केन्द्रीय उपाध्यक्ष एवं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के महामंत्री चम्पतराय ने शनिवार को कहा कि ‘जहां हिन्दू, वहां हम’ के संकल्प के साथ विहिप कार्यकर्ताओं को देश के कोने कोने में सम्पर्क कर सभी हिन्दुओं को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करना है। सरस्वती शिशु मंदिर में विहिप की दो दिवसीय अर्द्धवार्षिक प्रान्तीय बैठक का उद्घाटन करते हुये उन्हाेने कार्यकर्ताओं से कहा “ पिछले 60 सालों में ‘हिन्दू हम सब एक हैं’ का मन्त्र कितने व्यापक रूप में पहुँचा, इन सब विषयों पर अभी हमें समीक्षा एवं विमर्श करना है। अभी तक चले हितचिंतक अभियान में लगभग 70 लाख हितचिंतक पूरे देश में बने, लगभग 68 हजार स्थानों पर विहिप का कार्य है। आगे अधिक से अधिक परिवार सम्पर्कित किये जाएं, कार्य का विस्तार हो , परिवार का विस्तार हो, इस पर हमें जुटना है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^