हिंदुस्तान और रॉयल रेंजर्स जीते
28-Aug-2022 07:53 PM 9086
नयी दिल्ली, 28 अगस्त (संवाददाता) हिंदुस्तान क्लब ने इमरान खान और कप्तान माइक फोकु के शानदार गोलों की मदद से आधी अधूरी भारतीय वायु सेना को 2-0 से परास्त कर दिल्ली प्रीमियर लीग के दूसरे चरण में पूरे अंक अर्जित किए। अंबेडकर स्टेडियम पर दिन के दूसरे मैच में रॉयल रेंजर्स ने तरुण संघा को 3-0 से हराया। रॉयल रेंजर्स के स्टार स्ट्राइकर कांगो के डेली मकानिनो ने पहले हाफ में पेनल्टी पर गोल जमाने के बाद प्रतिद्वंद्वी गोली की चूक का फायदा उठाते हुए तेज रफ्तार दौड़ से स्कोर 2-0 कर दिखाया। दूसरे हाफ में रविराज ने लंबी दूरी का शाट जमाकर स्कोर आगे बढ़ाया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^