हिंदुस्तान जिंक की चार खदानों को 5-स्टार रेटिंग पुरस्कार
03-Mar-2023 09:21 PM 6445
उदयपुर 03 मार्च (संवाददाता) वेदांता समूह की कंपनी हिन्दुस्तान जिंक की चार खदानों- जावर ग्रुप ऑफ माइन्स, राजपुर दरीबा, कायड और सिंदेसर खुर्द खदान को प्रतिष्ठित 5 स्टार रेटिंग पुरस्कार से सम्मानित किया गया। हिंदुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण मिश्रा ने बताया कि केंद्रीय संसदीय कार्य, कोयला और खान मंत्री प्रहलाद जोशी ने नेशनल फायर सेंटर, नागपुर में खदानों और खनिजों पर 17वें राष्ट्रीय कॉन्क्लेव में हिंदुस्तान जिंक को सम्मानित किया। कंपनी की चार खदानों को सस्टेनेबल खनन में उनके प्रयासों और पहल के लिए पुरस्कृत किया गया। हिंदुस्तान जिंक 2050 तक नेट जीरो के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लगातार पहल कर रहा है। अपने स्थिरता मिशन के लिए, कंपनी ने एक रोडमैप विकसित किया है जिसमें डीजल से चलने वाले वाहनों को बैटरी से चलने वाले वाहनों में बदलने के लिए अगले पांच वर्षों में 1 बिलियन से अधिक का निवेश शामिल है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^