हिंदुस्तानी भाषा काव्य प्रतिभा सम्मान-2023 ‘राहगीर’ को दिया जाएगा
18-Oct-2023 09:37 PM 3332
नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (संवाददाता) वरिष्ठ गजलकार ब्रजराज किशोर ‘राहगीर’ को इस वर्ष का ‘हिंदुस्तानी भाषा काव्य-प्रतिभा सम्मान’ पांच नवंबर को एक समारोह में दिया जाएगा। कार्यक्रम के समन्वयक साहित्यकार विनोद पाराशर ने बुधवार को बताया कि हिंदुस्तानी भाषा अकादमी की ओर से पांच नवंबर 2023 (रविवार) को नयी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र परिसर के एन डी तिवारी भवन में एक भव्य समारोह में श्री ‘राहगीर’ को सम्मानित किया जाएगा। सम्मानस्वरूप शाल, प्रशस्ति पत्र, संस्था का प्रतीक चिन्ह, नगद राशि और साझा गजल संग्रह ‘गुलदस्ता- ए-ग़ज़ल’ की प्रति उन्हें प्रदान की जाएगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^