‘हिंग्लिश’ ने बढ़ायी एलेक्सा की लोकप्रियता
09-Aug-2023 07:29 PM 3841
लखनऊ , 9 अगस्त (संवाददाता) ‘हिंग्लिश’ यानी अंग्रेजी और हिन्दी के मिश्रण की वाकशैली की समझ ने ‘एलेक्सा’ की लोकप्रियता में देश में इजाफा किया है। अमेजन का दावा है कि देश में हर दूसरा यूजर अपने इको स्मार्ट स्पीकर पर मल्टीलिंगुअल मोड का उपयोग करके हिन्दी, अंग्रेजी और हिंग्लिश के बीच आसानी से स्विच कर ‘एलेक्सा’ से बात कर पा रहा है। इससे यूज़र्स को बार बार अपने एलेक्सा की भाषा की सेटिंग बदलने की ज़रुरत नहीं पड़ती है। पिछले साल इस विकल्प के लिए ग्राहकों की पसंद में 21 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^