हुंडई की विकलांगों के लिए समर्थ पहल
21-Nov-2023 07:34 PM 9548
नयी दिल्ली, 21 नवंबर (संवाददाता) यात्री वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने आज भारत में विकलांग लोगों की जागरूकता और सक्षमता के लिए 'समर्थ' पहल शुरू की। यह पहल हुंडई की 'मानवता के लिए प्रगति' की वैश्विक दृष्टि के अनुरूप है जिसका उद्देश्य गतिशीलता की शक्ति के माध्यम से एक समावेशी, प्रगतिशील दुनिया को सक्षम बनाना है। इस पहल के माध्यम से, हुंडई का लक्ष्य भारत में विकलांग लोगों के प्रति अधिक जागरूक और संवेदनशील समाज बनाने में मदद करना है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^