पति-पत्नी ने बच्ची के साथ की आत्महत्या, दूसरी बेटी गंभीर
04-Dec-2021 12:15 PM 20796
आगरा। आगरा की बंशी विहार कालोनी में एक पति-पत्नी ने बच्ची समेत सामूहिक आत्महत्या कर ली। बड़ी बेटी अभी गंभीर हालत में है। उसका इलाज जारी है। विशाल मिश्रा का ऑनलाइन बैटरी का कारोबार था। शुक्रवार सुबह ऑफिस में कर्मचारी पहुंचा तो उसने देखा कि विशाल का शव फंदे से और पत्नी प्रतीची मिश्रा का शव फर्श पर पड़ा हुआ है। ये देख उसने थाना सिकंदरा की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ऑफिस से मिले सुसाइड नोट के आधार पर घर जाकर छानबीन की गई तो दोनों बेटियां भी अचेत अवस्था में मिलीं। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां छोटी बेटी काव्या की मौत हो गई। बड़ी बेटी आव्या की हालत गंभीर है। मूल रूप से एटा के रहने वाले परिवार के ससुराल और मायका पक्ष इस समय आगरा में ही रहते हैं। उन्हें सूचना देकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। सुसाइड नोट में विशाल और प्रतीची मिश्रा ने इस घटना के लिए खुद को ही जिम्मेदार बताया है। हालांकि एसएसपी, डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम दूसरे बिंदुओं पर भी छानबीन कर रहे हैं। crime..///..husband-and-wife-commit-suicide-with-child-second-daughter-serious-331908
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^