इम्फाल पश्चिम में नया फुटबॉल स्टेडियम बनेगा : बीरेन
25-Feb-2023 08:17 PM 8519
इंफाल 25 फरवरी (संवाददाता) मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन ने शनिवार को कहा कि इम्फाल पश्चिम में रेलवे के साथ मिलकर 75,000 लोगों की क्षमता वाला फुटबॉल स्टेडियम बनाया जायेगा और इसके लिए जमीन की पहचान कर ली गयी है। श्री बीरेन यहां खुमान लंपक खेल परिसर में आयोजित सनरोशिंगी नुमित (खिलाड़ी दिवस) 2023 के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता की सरकार के रूप में खेल क्षेत्र पर अत्यधिक जोर दे रही है। उन्होंने जोर दिया कि राज्य नशे के खतरे से विभिन्न चुनौतियों का सामना कर रहा है, जो युवाओं और समाज के लिए बहुत बड़ी हानि है। ऐसे में युवाओं को बचाने के लिए खेल बहुत आवश्यक है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^