इंदौर हादसे पर दुख व्यक्त किया मोदी ने
30-Mar-2023 02:52 PM 6169
भोपाल, 30 मार्च (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदौर में आज हुए हादसे पर दुख व्यक्त करते प्रभावितों की बेहतरी के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। श्री मोदी ने ट्वीट के जरिए कहा कि इंदौर हादसे की जानकारी से उन्हें अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने हादसे के संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात कर ताजा जानकारी भी हासिल की। श्री मोदी ने कहा कि राज्य सरकार तेजी से राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुयी है। प्रधानमंत्री ने हादसे के प्रभावितों और उनके परिजनों के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^