17-Feb-2022 04:08 PM
6183
इंदौर, 17 फरवरी (AGENCY) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश के इंदौर में निर्मित एशिया के सबसे बड़े बायो सीएनजी प्लांट का 19 फरवरी को वर्चुअल लोकार्पण करेंगे।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार ये प्लांट शत प्रतिशत गीले वेस्ट से संचालित होगा। इससे प्रतिदिन 400 सिटी बस संचालित की जाएंगी। सीएनजी प्लांट शहर की वायु गुणवत्ता सुधार और पर्यावरण संरक्षण में एक मील का पत्थर साबित होगा।
कलेक्टर कार्यालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बायोगैस बलून में संग्रहित किये गये गैस को शुद्धिकरण एवं उन्नयन प्लाट में भेजा जाता है, जहां पर इसे अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग कर शुद्ध किया जाता है। शुद्धिकरण प्रक्रिया के बाद इस गैस को बायो सीएनजी कहा जाता है, जिसमें मीथेन गैस का प्रतिशत 96 प्रतिशत हो जाता है।
इस प्लांट से प्रतिदिन लगभग 17 हजार 500 केजी बायो सीएनजी का उत्पादन किया जायेगा, जिसका उपयोग सिटी बसों में ईंधन के रूप में किया जा सकेगा। इस प्लांट से लगभग 400 सिटी बसों एवं 1500 छोटे वाहनों में जैविक ईंधन की पूर्ति की जायेगी।
इन्दौर नगर का वेस्ट सेग्रिगेशन उत्तम क्वालिटी का होने के चलते बायो सीएनजी प्लांट को इन्दौर में स्थापित करने का निर्णय लिया गया। प्लांट स्थापना के निर्णय के पूर्व गीले कचरे के 200 से अधिक नमूने लिये जाकर परीक्षण कराया गया।...////...