इंडिया गठबंधन से बौखलाई भाजपा : विजेंद्र
26-Oct-2023 05:01 PM 8310
पटना 26 अक्टूबर (संवाददाता) बिहार के ऊर्जा मंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता विजेंद्र प्रसाद यादव ने आज कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ इंडिया गठबंधन को आकार दिया इसलिए भाजपा के नेता बौखलाए हुए हैं। श्री यादव ने गुरूवार काे यहां जदयू मुख्यालय में ‘जनसुनवाई’ कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री श्री कुमार ने भाजपा के खिलाफ इंडिया गठबंधन को आकार दिया इसलिए भाजपा के नेता बौखलाए हुए हैं और मुख्यमंत्री के बारे में अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 02 नवंबर को बिहार की धरती से इतिहास रचा जाएगा। एक साथ 25 हजार युवाओं को एक साथ नियुक्ति पत्र देना असमान्य घटना है। मंत्री ने कहा कि श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य की सरकार बेरोजगारी की समस्या को दूर करने के लिए हरमुमकिन प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इसके लिए मुख्यमंत्री श्री कुमार बधाई के पात्र हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^