‘इंडिया’ से घबरायी है भाजपा: अखिलेश
21-Aug-2023 09:29 PM 7623
लखनऊ 21 अगस्त (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) घबरायी हुयी है और वह किसी भी हद तक साजिश एवं षडयंत्रों का सहारा ले सकती है। कार्यकर्ताओं को इनसे सावधान रहने की जरूरत है। इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में पिछड़े समाज के एक दिवसीय महासम्मेलन को सम्बोधित करते हुये उन्होने कहा “ हम कभी पिछड़े नहीं थे। साजिशों से हमारा समाज पिछड़ा बना दिया गया हैं, लेकिन अब पिछड़ा और दलित समाज जागरूक हुआ है। अपने अधिकारों की मांग कर रहा है। हर क्षेत्र में आगे आ रहा है इसीलिए भाजपा घबराई हुई है और वह किसी भी हद तक साजिश और षडयंत्र कर सकती है। भाजपा से सावधान रहना होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^