इंडोनेशिया में अलगाववादी समूह का हमला , 10 लोगों की मौत
16-Jul-2022 06:55 PM 3454
जकार्ता 16 जुलाई (वार्ता/शिन्हुआ) इंडोनेशिया में पूर्वी पापुआ प्रांत के नदुगा जिले में शनिवार को अलगाववादी समूह के हमले में 10 लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता अहमद मुस्तफा कमाल ने बताया कि आपराधिक सशस्त्र समूह (केकेबी) ने नागरिकों को ले जा रहे एक ट्रक पर हमला किया। करीब 20 की संख्या में हमलावरों ने ट्रक के रूकने पर राइफलों और पिस्तौल से गोलियां चलायी। हमले में 10 लोग मारे गये और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^