इंडोनेशिया में अवैध सोने की खदान में भूस्खलन से सात लोगों की मौत
10-Mar-2025 12:08 AM 5265
जकार्ता 09 मार्च (संवाददाता) इंडोनेशिया के पूर्वी मालुकु प्रांत में एक अवैध सोने की खदान में भूस्खलन के बाद सात खनिकों की मौत हो गयी, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। बुरू रीजेंसी खोज और बचाव कार्यालय के प्रमुख अहमत हेनाउलू ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना शनिवार को हुई, जब रीजेंसी के वेलाटा उप-जिले में स्थित खदान में भारी बारिश हुई। कुछ घायलों की हड्डियाँ टूट गई हैं और उन्हें गंभीर चोटें आई हैं तथा उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि बचाव कार्यालय और पुलिस लापता व्यक्तियों की संभावित रिपोर्ट की प्रतीक्षा में हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^