इंडोनेशिया में बाढ़, भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 32 हुई
12-Mar-2024 11:46 PM 3391
जकार्ता, 12 मार्च (संवाददाता) इंडोनेशिया के पश्चिम सुमात्रा प्रांत में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। देश की राष्ट्रीय आपदा शमन एजेंसी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एजेंसी के अनुसार प्रांत की 12 प्रशासन क्षेत्र में से पांच ने आपदा आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी थी। जहां 1,500 से अधिक घर, 50 से अधिक पूजा स्थल और 10 से अधिक सड़कें बाढ़ में बह गयीं अथवा भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हो गई थीं। पिछले गुरुवार को पश्चिमी सुमात्रा में मूसलाधार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण 70,000 से अधिक लोगाें को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा था। उल्लेखनीय है कि इंडोनेशिया में बारिश के मौसम में प्राय: इस तरह की आपदाओं का सामना करना पड़ता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^