इंडोनेशिया में बस दुर्घटना में सात लोगों की मौत,15 घायल
11-Apr-2024 07:59 PM 8981
जर्काता, 11 अप्रैल (वार्ता/ शिन्हुआ) इंडोनेशिया के मध्य जावा प्रांत में गुरुवार को एक राजमार्ग पर हुई बस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कि 34 लोगों को ले जा रही बस केंडल रीजेंसी के पास बटांग-सेमारंग राजमार्ग पर खाई में गिर गई। प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की है और जांच में दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है। दक्षिण पूर्व एशियाई देश में घातक सड़क दुर्घटनाएं अक्सर देखी जाती हैं, जिसका मुख्य कारण ओवरलोडिंग, खराब सड़क की स्थिति और लापरवाही से गाड़ी चलाना है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^