इंडोनेशिया में भूकंप , 900 मकान क्षतिग्रस्त
15-Jan-2022 07:15 PM 1561
जकार्ता 15 जनवरी (वार्ता/शिन्हुआ) इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता तथा इसके आस-पास के प्रांतों में 6.6 की तीव्रता वाले भूकंप से करीब 900 से ज्यादा भवन तथा घर क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान तथा भूभौतिकी एजेंसी के मुताबिक भूकंप का केंद्र पेंडेगलांग जिले में सुमुर उप जिले के दक्षिण-पश्चिम से 52 किलोमीटर नीचे था। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक बंटेन तथा पश्चिमी जावा प्रांत के कुछ जिलों में भूकंप से सबसे ज्यादा क्षतिग्रस्त हुआ है। जकार्ता में भूकंप का झटका काफी तेज लगा और दो लोगों को हल्की चोट आई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^