इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके
22-Apr-2025 06:04 PM 6050
जकार्ता, 22 अप्रैल (संवाददाता) इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी प्रांत में मंगलवार को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किये गये। मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान एवं भूभौतिकी एजेंसी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.6 आंकी गयी, लेकिन इससे बड़ी लहरें नहीं उठीं। भूकंप के झटके जकार्ता समयानुसार 17:17 बजे महसूस किये गये। इसका केंद्र केपुलांग तलौद रीजेंसी से 67 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में समुद्र तल से 107 किमी की गहराई पर स्थित था। एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की, क्योंकि भूकंप से विनाशकारी लहरों के उत्पन्न होने की आशंका नहीं हैं। गौरतलब है कि भूकंपीय रूप से सक्रिय प्रशांत रिंग ऑफ फायर पर स्थित इंडोनेशिया में अक्सर भूकंप आते रहते हैं और तीव्र टेक्टोनिक गतिविधि के कारण यहां 127 सक्रिय ज्वालामुखी हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^