इंडोनेशिया में कुकिंग ऑयल फैक्ट्री में आग लगने से नौ लोगों की मौत, चार घायल
02-Nov-2024 05:11 PM 2066
जकार्ता 02 नवंबर (संवाददाता) इंडोनेशिया के सबसे बड़े शहर जकार्ता में कुकिंग ऑयल फैक्ट्री में लगी भीषण आग में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये। आपदा प्रबंधन और न्यूनीकरण एजेंसी में पुनर्निर्माण और पुनर्वास इकाई के प्रमुख इधम खोलिद ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को बेकासी शहर के एक औद्योगिक परिसर में आग लग गयी। आग में नौ लोगों की मौत हो गयी और चार लोग घायल हुए हैं। घायलों में तीन फैक्ट्री के कर्मचारी थे जबकि एक अन्य दमकलकर्मी है। उन्होंने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^