इनेलो ने लोकसभा चुनाव के लिये तीन उम्मीदवारों की घोषणा की
22-Apr-2024 08:21 PM 6686
चंडीगढ़, 22 अप्रैल (संवाददाता) इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने सोमवार को चंडीगढ़ पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर हरियाणा से अपने लोकसभा के तीन उम्मीदवारों की घोषणा की। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने तीन उम्मीदवारों की घोषणा करते हुये बताया कि बल्लभगढ़ रियासत के राजा नाहर सिंह के प्रपौत्र सुनील तेवतिया को फरीदाबाद, सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक, राष्ट्रपति पुलिस मेडल से सम्मानित एवं द्रोणाचार्य अवार्डी अनूप सिंह दहिया को सोनीपत और सिरसा से संदीप लोट को उम्मीदवार बनाया गया है। संदीप लोट के पिता रामफल लोट ने 2009 में कांग्रेस की टिकट पर नरवाना से चुनाव लड़ चुके हैं। इनके दादा फकीर चंद दो बार विधायक रह चुके हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^