इंग्लैंड की महिला टीम ने भारत को दिया 198 रनों का लक्ष्य
06-Dec-2023 09:10 PM 4719
मुम्बई 06 दिसंबर (संवाददाता) डेनिएल वायट 75 रन और नैटली सिवर-ब्रंट 77 रनों की शानदार पारी की बदौलत इंग्लैंड की महिला टीम ने पहले टी-20 मुकाबले में निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाये। इससे पहले वानखेड़े स्‍टेडियम में भारतीय महिला टीम ने आज इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने पहले ओवर में ही सलामी बल्लेबाज सोफिया डंकली एक रन का विकेट गवां दिया। इसके बाद अगली ही गेंद पर रेनुका सिंह ने ऐलिस कैप्सी शून्य पर पवेलियन भेज कर इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया। डेनिएल वायट और नैटली सिवर-ब्रंट ने तीसर के विकेट के लिए 148रनों की साझेदारी की। 16वें ओवर की पहली गेंद पर इशाक ने ऋचा के हाथों डेनिएल वायट 75रन को कैच आउट करा दिया। कप्तान हेदर नाइट छह रन बनाकर आउट हुई। नैटली सिवर-ब्रंट ने 53 गेदों मे 77 बनाये। उसे रेनुका सिंह ने ऋचा के हाथों कैच आउट कराया। एमी जोंस ने 23 रन बनाकर आउट हुई। फ्रेया केंप पांच रन बनाकर नाबाद रही। भारत की ओर से रेनुका सिंह ने तीन विकेट लिये। वहीं श्रेयंका पाटिल ने दो बल्लेबाज को आउट किया। साइका इशाक को एक विकेट मिला।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^