इंग्लैंड को हरा कर भारतीय महिलाओं ने किया शानदार आगाज
15-Feb-2025 10:40 PM 3130
भुवनेश्वर, 15 फरवरी, (संवाददाता) भारतीय महिला हॉकी टीम ने शनिवार को एफआईएच महिला प्रो लीग के एक रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 3-2 से हरा कर अपने अभियान का शानदार आगाज किया। कलिंगा स्टेडियम में भारत के लिए वैष्णवी विट्ठल फाल्के (6'), दीपिका (25') और नवनीत कौर (59') ने गोल किया, जबकि इंग्लैंड के लिए डार्सी बॉर्न (12') और फियोना क्रैकल्स (58') ने गोल किया। भारत के दो गोल पेनल्टी कार्नर से आये, जो उस क्षेत्र में सुधार दर्शाता है जिसे अक्सर उनकी कमज़ोरी माना जाता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^