इंग्लैंड ने पाकिस्तान को दिया 338 रन का लक्ष्य
11-Nov-2023 06:28 PM 5151
कोलकाता 11 नवंबर (संवाददाता) जो रूट (60) और बेन स्टोक्स (84) के बीच तीसरे विकेट के लिये 132 रन की साझीदारी की मदद से इंग्लैंड ने आईसीसी विश्वकप के अपने आखिरी लीग मुकाबले में शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 337 रन बनाये। ईडन गार्डन मैदान पर डाविड मलान (31) और जॉनी बेयरस्टो (59) ने 82 रन की पार्टनरशिप कर इंग्लैंड को मजबूत आधार दिया जबकि बाद में जो रूट और बेन स्टोक्स ने संयम का परिचय देते हुये अपनी टीम के स्कोर को बड़ा बनाने में महती योगदान दिया। शाहीन शाह अफरीदी की गेंद पर क्लीन बोल्ड होने से पहले स्टोक्स ने 11 चौकों और दो छक्कों की मदद से अपनी टीम के लिये बेशकीमती रन जुटाये। मध्यक्रम की जान माने जाने वाले स्टोक्स का बल्ला भी आज खूब चला। वह अफरीदी की गेंद पर बैकवर्ड प्वाइंट पर खड़े शादाब खान के हाथों लपके गये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^