इंपा के प्रयास से हिन्दी ,मराठी गुजराती और भोजपुरी फिल्मों का होगा कांस में प्रर्दशन
17-May-2024 11:41 AM 7452
मुंबई, 17 मई (संवाददाता) इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (इंपा) के प्रयास से इस बार कांस फिल्म फेस्टिवल में हिन्दी ,मराठी गुजराती और भोजपुरी फिल्मों का प्रर्दशन होगा। 14 से 25 मई तक फ्रांस के कांस शहर में 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। कांस में इस बार हिन्दी,मराठी गुजराती और भोजपुरी समेत कई फिल्मों का प्रदर्शन वैश्विक मंच से होना तय हुआ है। इसकी जानकारी इंपा के अध्यक्ष अभय सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया कि इंपा 19 मई, 2024 को शाम 5:00 बजे से 6:30 बजे तक भारतीय मंडप में एक सत्र की मेजबानी करेगा, जिसके बाद एक विशेष कॉकटेल पार्टी होगी। उन्होंने बताया कि अवनी की किस्मत (हिंदी), सुनो तो (हिंदी), टेल ऑफ राइजिंग रानी (हिंदी), बूंदी रायता (हिंदी), हमारे बारह (हिंदी), अग्निसाक्षी (भोजपुरी),काम चालू है (हिंदी), चार लुगाई ( हिंदी), क्रैब इन ए बकेट (हिंदी), माई बेस्ट फ्रेंड दादू (गुजराती), सक्षम (हिंदी), संयोग (भोजपुरी)का चयन कांस फिल्म फेस्टिबल के लिये किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^