इन्फैंट्री दिवस पर सैन्यकर्मियों को मोदी ने दी शुभकामनाएं
27-Oct-2023 03:18 PM 5021
नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 77वें इन्फैंट्री (पैदल सेना) दिवस पर शुक्रवार को भारतीय सेना के सभी कर्मियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि हमारी पैदल सेना का हर प्रयास देश की रक्षा में उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। श्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने संदेश में कहा,“ इन्फैंट्री दिवस पर भारतीय सेना के सभी कर्मियों को शुभकामनाएं। यह हमारी पैदल सेना के अथक साहस और दृढ़ता का सम्मान करने का दिन है। उनका हर प्रयास हमारे देश की सुरक्षा और संप्रभुता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उनकी अथक सतर्कता और बेजोड़ वीरता समय की कसौटी पर खरी उतरी है। ” प्रधानमंत्री ने इस संदेश के साथ भारतीय सेना के अतिरिक्त महानिदेशक (सार्वजनिक सूचना) द्वारा इन्फैंट्री दिवस सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे का शुभकामना संदेश भी टैग किया है जिसमें कहा गया है, “ जनरल मनोज पांडे #सीओएएस और #भारतीयसेना के सभी रैंकों ने 77वें #इन्फैंट्री दिवस के अवसर पर #इन्फैंट्री के सभी रैंकों, #दिग्गजों और परिवारों को शुभकामनाएं दीं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^