इंश्योरेंसदेखो ने जुटाये 492 करोड़
11-Oct-2023 05:02 PM 8945
नयी दिल्ली 11 अक्टूबर (संवाददाता) इंश्योरटेक कंपनी इंश्योरेंसदेखो ने सीरीज बी फंडिंग राउंड में 492 करोड़ रुपये अर्थात 6 करोड़ डॉलर की पूंजी जुटाई है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि यह उसके लिए एक बड़ी उपलब्धि है। जुटाई गई पूंजी में इक्विटी और ऋण दोनों ही विकल्प शामिल हैं और कंपनी मौजूदा निवेशकों का भरोसा बनाए रखने के साथ ही इस दौर में नए प्रमुख निवेशकों को अपने साथ जोड़ने में कामयाब रही है। 2023 में गुरुग्राम में शुरू हुए इस स्टार्टअप के लिए यह दूसरा फंडिंग राउंड है। इसके साथ ही कंपनी अब तक कुल 20 करोड़ डॉलर से अधिक की पूंजी जुटा चुकी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^