इस बार बनेगी हमारी सरकार, तेजस्वी बनेंगे मुख्यमंत्री : लालू
03-Mar-2025 12:08 AM 3079
जहानाबाद, 02 मार्च (संवाददाता) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने दावा किया कि इस बार प्रदेश में उनकी सरकार बनेगी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री होंगे। राजद सुप्रीमो रविवार को मखदुमपुर प्रखंड के मीराबीघा गांव में कांग्रेस नेता डॉ.चंद्रिका प्रसाद यादव की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने यहां आये हुये थे। उन्होने दिवंगत नेता के परिवार के लोगों को सांत्वना दी। उन्होने चंद्रिका यादव से अपने संबंधों की चर्चा करते हुए उन्हें एक कुशल नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता बताया। इस मौके पर उनके साथ जहानाबाद विधायक सुदय यादव, मखदुमपुर विधायक सतीश दास के अलावा जिप की पूर्व चेयरमैन एवं पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता आभा रानी सहित कई अन्य पार्टी नेता शामिल थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^