इसरो का सेंटर म.प्र में भी खुले इस संबंध में प्रयास किया जाएगा
15-Jan-2024 12:00 AM 788

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय एवं मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के संयुक्त तत्वावधान में कालिदास अकादमी के संकुल हॉल में वैज्ञानिक युवा संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि इसरो का एक सेंटर प्रदेश में भी खुले इस संबंध में प्रयास किए जायेंगे। विज्ञान प्रौद्यागिकी के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं छिपी हुई हैं। पुण्य भूमि उज्जयिनी एक अलग आनन्द मिलता है। ब्रह्माण्ड को कोई नहीं जान सकता। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर एक अलग आनन्द की अनुभूति हो रही है और यह पर्व वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी जुड़ा है। उन्होंने कहा कि हमारे पर्व और त्यौहारों में कई रोचक बातें छिपी हुई हैं। मोक्ष देने वाली नगरियों में उज्जयिनी नगरी की महत्ता का भी अपना एक अलग महत्व है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हैदराबाद से आए इसरो के निदेशक डॉ. प्रकाश चौहान के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करते हुए कहा कि उज्जैन में आकर उन्होंने युवाओं से रुबरु होकर विज्ञान के क्षेत्र में उनकी जिज्ञासाओं का संतोषजनक समाधान किया है।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^