इसरो की 2040 तक चंद्रमा पर पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री भेजने की योजना
12-Dec-2023 07:21 PM 5841
तिरुवनंतपुरम, 12 दिसंबर (संवाददाता) भारतीय अतंरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा है कि चंद्रयान-3 चंद्र मिशन की शानदार सफलता के बाद, इसरो 2040 तक चंद्रमा पर पहली बार भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने की अपनी योजना पर जोर-शोर से काम कर रहा है। श्री सोमनाथ ने कहा कि इसरो का लक्ष्य ‘गगनयान’ कार्यक्रम के साथ अंतरिक्ष अन्वेषण में अगला कदम उठाना है, जिसमें दो से तीन भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों के एक दल को तीन दिनों तक पृथ्वी की कक्षा (एलईओ) में पहुंचाने की योजना है, जिसके बाद उन्हें पूर्वनिर्धारित साइट पर भारतीय जल क्षेत्र में सुरक्षित रूप से वापस भेजा जाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^