जालौन: समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य इंद्रजीत सिंह यादव का निधन
09-Jul-2023 06:52 PM 1609
जालौन 09 जुलाई (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन में समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य इंद्रजीत सिंह यादव का निधन हो गया है। वह 85 साल के थे। पारिवारिक सूत्रों से आज मिली जानकारी के अनुसार सपा नेता इंद्रजीत सिंह यादव ने उरई के सूर्य नगर स्थित अपनी पैतृक आवास पर शनिवार देर रात उनका निधन हो गया। श्री यादव कोरोना के बाद से ही बीमारी से जूझ रहे थे। वह 15 वर्षों तक जालौन जनपद के जिलाध्यक्ष की कमान संभालने वाले बुंदेलखंड के गांधीवादी नेता थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^