जापान को 5-1 से हराकर भारत ने एशियन गेम्स में जीता हॉकी का स्वर्ण
06-Oct-2023 06:03 PM 3749
हांगझोउ 06 अक्टूबर (संवाददाता) भारत ने एशियन गेम्स 2023 हॉकी के फाइनल में शुक्रवार को जापान को 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इसी के साथ भारत ने पेरिस 2024 ओलंपिक कोटा भी हासिल कर लिया। गोंगशू कैनाल स्पोर्ट्स पार्क स्टेडियम में भारत की ओर से मनप्रीत सिंह (25वें मिनट में), हरमनप्रीत सिंह (32वें और 59वें मिनट में), अमित रोहिदास (36वें मिनट में) और अभिषेक (48वें मिनट में) ने गोल किया। वहीं, जापान की टीम की ओर से तनाका (51वें मिनट में) ने स्कोरशीट में एक गोल जोड़ा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^