जापान में भूकंप के तेज झटके
26-May-2023 04:51 PM 2656
टोक्यो, 26 मई (संवाददाता) जापान के पूर्वी क्षेत्रों में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। देश की मौसम एजेंसी ने यह जानकारी दी। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने बताया कि स्थानीय समयानुसार शाम 7:03 बजे आय इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.2 मापी गयी। इसका केंद्र पूर्वी चिबा प्रान्त से 35.6 डिग्री उत्तर के अक्षांश और 140.7 डिग्री पूर्व के देशांतर पर सतह से 50 किमी की गहराई में था। सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गयी है।फिलहाल जानमाल के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^