जापान में खानून तूफान के कारण 260 उड़ानें रद्द
31-Jul-2023 12:04 PM 7887
टोक्यो, 31 जुलाई (संवाददाता) जापान में तूफान खानून के असर से यहां करीब 264 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। एनएचके ब्रॉडकास्टर के अनुसार तूफान के सोमवार से मंगलवार तक ओकिनावा और अमामी के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों में पहुंचने की उम्मीद है। जापान एयरलाइंस (जेएएल) ने तूफान के करीब आने पर आज 67 उड़ानें रद्द कर दी हैं, जबकि ऑल निप्पॉन एयरवेज (एएनए) ने भी आज 73 उड़ानें और मंगलवार को 124 उड़ानें रद्द कर दी हैं। जापानी अधिकारियों ने ओकिनावा और अमामी निवासियों को चेतावनी दी है कि खानून तूफान से ऊंची लहरें, भूस्खलन और बाढ़ आ सकती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^