जापान में सड़क दुर्घटना में नौ घायल
21-Nov-2023 02:48 PM 8049
टोक्यो, 21 नवंबर (संवाददाता) जापान के दक्षिण-पश्चिमी प्रान्त फुकुओका में मंगलवार सुबह एक कार ने पैदल यात्रियों के एक समूह को टक्कर मार दी, जिसमें नौ लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। प्रांतीय पुलिस के अनुसार, दुर्घटना सुबह करीब आठ बजे जेआर काशी लाइन पर उमी स्टेशन से लगभग 100 मीटर पश्चिम में प्रांतीय सड़क पर बिना ट्रैफिक लाइट वाले चौराहे के पास हुई। जहां एक मिनी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के विपरीत दिशा चला गया, जिसकी चपेट में नौ पैदल यात्री आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में सात हाई स्कूल के विद्यार्थी, एक युवक और चालक शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, वाहन चालक (65) को लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन बाद में उसे चिकित्सा उपचार के लिए छोड़ दिया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^